उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के महीसारी चौक पर ज्वेलरी दुकान में चोरी, चार लाख का सामान चोरी, एक महीने में चौथी घटना
उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी चौक पर सोनी ज्वेलर्स में चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि दुकानदार मनोज कुमार साह के द्वारा थाना में आवेदन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस घटना में करीब चार लाख का सोना चांदी का आभूषण चोरी होने की बात बताई जा रही है।