बारसोई: बलरामपुर के किरौरा से 19 लीटर अवैध शराब बरामद, एक्ससाइज विभाग ने शुरू की जाँच
एक्ससाइज विभाग ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा से बाइक से 19.155 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। यह मामला शाम पाँच बजे का है। एक्ससाइज विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए बरामद अवैध विदेशी शराब को जप्त कर लिया है और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।