बारसोई: बारसोई में मध्य निषेध पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को 15 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Barsoi, Katihar | Feb 19, 2026 होली पर्व को लेकर बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में बारसोई मध्य निषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को संध्या 6:00 बजे कार्रवाई करते हुए उफरैल गांव में छापेमारी कर एक युवक को लगभग 15 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया