बारां: परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा कल निकलेगी, कोटा रोड कार्यालय पर तैयारियों को लेकर हुई अंतिम बैठक
Baran, Baran | Apr 26, 2025 भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्राकट्य महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जयेश गालव ने शनिवर को सायं 7 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कोटा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।