प्रतापगढ़: जनसुनवाई में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आमजन की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
शहर स्थित अंबामाता निवास पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। राजस्व मंत्री ने प्रत्येक परिवादी की बात