पाकिस्तान ने तुर्की के Baykar K2 लंबी दूरी वाले कामिकेज UAV को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। ये एक लंबी दूरी तक मार करने वाला ड्रोन जिसकी रेंज करीब 2000 किलोमीटर बताया गया है। ये भारत के दिल्ली, मुंबई, गुजरात और राजस्थान के साथ पहाड़ी प्रदेशों में पहुंच सकता है। ये ईरान के पारंपरिक Shahed-टाइप वन-वे अटैक ड्रोन की तुलना में ज्यादा भारी वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें ऑटोनॉमस नेविगेशन और स्वार्म फंक्शनैलिटी का कॉम्बिनेशन है जो दक्षिण एशिया में पारंपरिक डीप-स्ट्राइक प्लानिंग को पूरी तरह बदल सकता है।
पाकिस्तान के इस ड्रोन खरीदने के पीछे बहुत हद तक यूक्रेन वाली रणनीति है। यूक्रेन ने लंबी दूरी तक मार करने वाले यूएवी से रूस में काफी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेनी शाहेद ड्रोन भी खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अपना कहर बरपा चुका है इसीलिए भारत को इस ड्रोन से खतरे हो सकते हैं।
#PakistanDefense #BaykarK2
Korba, Korba | Sep 27, 2026