छतारी थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में मौजूद कुछ लोग युवकों को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिलाओं को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे खींचे जाने और युवकों पर लाठियां बरसाने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गले में गंगाजल लटकाए एक युवक की भी सड़क पर पिटाई करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला तीन दिन पुराना है। 24 सितंबर को छतारी दौराहे पर गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक बस से पीछे से टक्कर हो गई थी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं और बस चालक के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं पर बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। थाना छतारी प्रभारी के मुताबिक, मौके पर पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास कि
Korba, Korba | Sep 27, 2026