गोह: बेला स्थित पुनपुन नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
Goh, Aurangabad | Oct 14, 2026 बुधवार को उपहारा थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप पुनपुन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि नदी से बरामद शव की स्थिति स