बीदासर: बीदासर में सहायक अभियंता कार्यालय से 100 मीटर दूर एक माह से लीक पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Bidasar, Churu | May 22, 2026 बीदासर। कस्बे के वार्ड 04 में जलदाय विभाग की लापरवाही से सहायक अभियंता कार्यालय से महज 100 मीटर दूर एक महीने से पाइपलाइन लीक हो रही है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जबकि कई घरों में पीने के पानी का संकट है।