हथुआ: हथुआ पोस्ट ऑफिस खाते से 19 लाख की हेराफेरी, दो नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
हथुआ पोस्ट ऑफिस के एक खाते से 19 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव निवासी एजेंट दिलीप सिंह तथा हथुआ थाना क्षेत्र के यादोपिपरा गांव निवासी वैभव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, यादोपिपरा गांव निवासी जनक सिंह की शिकायत पर हथुआ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।