मुगलसराय: मढ़िया में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष के घर बवाल, पांच आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मुगलसराय मढ़िया में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर मारपीट किया । आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, जिसमें गार्गी पटेल घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गईं है।