धौलपुर: अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद ने मनाया महात्मा ज्योतिराव फुले का 197वां जन्मोत्सव
गुरुवार को प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय फूटा दरवाजा पुराना शहर में अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के द्वारा महात्मा ज्योतिराव फूले का जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा महात्मा ज्योतिराव फूले की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित करके मनाया गया। महात्मा ज्योतिराव फूले के जीवनी के बारे में बताया गया।