धौलपुर: घर से अपहरण हुई दो बहनों को कोतवाली थाना पुलिस ने बयाना से किया डिटेन
5 अप्रैल को कोतवाली थाना पर पीड़ित के द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि 8-10 लोग उसकी दो बेटियों का अपहरण कर मार्शल गाड़ी में अपने साथ ले गए हैं। बचाने आई उनकी मां के साथ भी मारपीट की गई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों लड़कियों को बयाना से डिटेन किया है।