कोंडागांव: 3 महीने के अंदर ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 12 मार्च को कोंडागांव जिले के विकासनगर स्टेडियम में आगमन हुआ, उन्होंने इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी अनुसार 3 महीने के अंदर ही कई बड़े घोषणाओं को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा किया है। किसानों एवं तेंदूपत्ता संग्राहकों से किए गए वादे भी पूरे किए जा रहे है।