कोंडागांव: "जंगल जतरा कार्यक्रम" को लेकर कोंडागांव वन विभाग की तैयारी पूर्ण, सीएम विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
कोंडागांव के विकासनगर मैदान में जंगल जतरा कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा आज 12 मार्च को वृहद रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम विष्णुदेव साय सामिल होने वाले है। बस्तर संभाग की 216 प्राथमिक वन उपज समितियों और 2000 संयुक्त वन प्रबंधन समितियों से जुड़े लगभग 1 लाख वनवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है।