कोंडागांव: कलेक्ट्रेट में कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, राशनकार्ड नवीनीकरण, प्रधानमंत्री जनमन योजना, कृषि पंप उर्जीकरण, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जनता की इन आशाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य करे।