कोंडागांव: प्रदेश के किसानों को ₹917 अंतर राशि देने की मुख्यमंत्री आज करेंगे शुरुआत: भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा
कोंडागांव भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने बताया कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का वृहद कार्यक्रम आयोजित हो रहा हैं। जिसके माध्यम से मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के किसानों को ₹917 धान का बोनस देने की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करने जा रहे है। वहीं मंगलवार को कोंडागांव में आयोजित जंगल जतरा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं।