बालोद: बरसते पानी के बीच बालोद शहर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की डोर
Balod, Balod | Jul 16, 2026 भगवान महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को बालोद शहर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर 2 बजे कपिलेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।