तारानगर: तारानगर पुलिस टीम ने DSP रोहित सांखला और CI पुष्पेंद्रसिंह की प्रेरणा से सालासर पदयात्रियों के थैलों पर रेडियम पट्टी लगाई
रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तारानगर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।रामसिंह दादा सेवा मंच के सौजन्य से चूरू सड़क पर सालासर जा रहे पैदल यात्रियों के पीछे थैलों पर पुलिस स्टाफ द्वारा चमकीली रेडियम रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाई गई। डीएसपी रोहित सांखला व CI पुष्पेंद्र सिंह की प्रेरणा से थाने के हेड कानि भैरूसिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर यह कार्य किया।