सीकर: जिला परिषद सभागार में रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन, 458 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Sikar, Sikar | Jun 29, 2024 जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सभागार में रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने 458 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कलेक्टर ने कहा कि मेरा युवाओं के लिए संदेश है कि वह अपना काम जनता के लिए करें क्योंकि उसके लिए ही आप नियुक्त हुए हुए है।