प्रतापगढ़: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 1.40 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी जिंदगी की दो बूंदें
प्रतापगढ़,जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कुल 1 लाख 40 हजार 63 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग