पट्टी: कार्यकाल पूरा होने पर पट्टी बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कमेटी के साथ दिया इस्तीफा, बैठक में नई एल्डर कमेटी का हुआ गठन
सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक पट्टी तहसील सभागार में बार अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई बैठक में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने पर एल्डर कमेटी के समक्ष निर्वाचित कमेटी के साथ अपना इस्तीफा सौंपा।उनके इस कदम की वहां उपस्थित अधिवक्ताओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान अधिवक्ताओं का कहना है कि पूर्व में कई अध्यक्ष ऐसे रहे है