हरदोई: सपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई सरगर्मी, कई नेताओं के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर ठोंके दावे
Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026 हरदोई में समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले में संगठन की कमान किसके हाथों में जाएगी, इसे लेकर पार्टी नेताओं के बीच लॉबिंग का दौर शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं के नाम चर्चा में हैं।