जंदाहा: श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जंदाहा के दुलौर गांव पंहुचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
जंदाहा प्रखंड दुलौर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सोनेलाल सहनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सरायरंजन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अरविंद सहनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उपस्थित रहे।