कोरांव: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय कोरांव पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को कोरांव तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन करते हुए एक नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारी प्रयागराज को संबोधित था, जिसे नवागंतुक तहसीलदार रोशनी सोलंकी को दिया गया।