कोरांव: उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर की बाउंड्री वॉल उपद्रवियों ने तोड़ी, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर
कोरांव विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर की बाउंड्रीवॉल मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दी गई। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बड़ोखर चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह 7:10 बजे विद्यालय पहुंचे तो बाउंड्रीवॉल टूटी हुई थी।