चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने 2 अप्रैल को शीतला अष्टमी तथा 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी को घोषित किया स्थानीय अवकाश
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर वर्ष 2024 में जिले के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश राज्य सरकार के सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त होंगे। इसके अंतर्गत 2 अप्रैल को शीतला अष्टमी तथा 17 सितंबर. को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर अवकाश रहेगा। यह आदेश गुरुवार को जारी किया गयाl