चित्तौड़गढ़: रोडवेज बस स्टैंड पर मृत अज्ञात साधु का शिव सेना द्वारा सिटी मोक्ष धाम में विधि विधान से किया गया अंतिम संस्कार
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर 26 जनवरी को मृत मिले अज्ञात साधु का शिव सेना के सहयोग से सिटी मोक्ष धाम में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव शिवसेना के जिला प्रमुख गोपाल वेद को सौंपा। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।