चेनारी: आपसी विवाद में दादा ने पोते को मारी गोली, पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Chenari, Rohtas | Jul 31, 2026 आपसी विवाद में दादा ने पोते को मारी गोली, पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार सासाराम: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद में एक दादा ने अपने ही पोते को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है