बीना: माथुर कॉलोनी में गूंजे शेषनाग के जयकारे, नाग पंचमी से एक दिन पहले निकली भव्य शोभायात्रा
Bina, Sagar | Aug 16, 2026 नाग पंचमी पर्व से ठीक एक दिन पहले बीना भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। माथुर कॉलोनी स्थित शेषनाग मंदिर से भगवान शेषनाग की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया और पूरा इलाका हर-हर महादेव और जय शेषनाग के जयकारों से गूंज उठा। हर साल की तरह इस साल भी इस शोभायात्रा का आयोजन चौरसिया समाज द्वारा किया गया।