मुंगावली: गुरैया परासरी गांव में दबंगों ने 21 वर्षीय युवक से की मारपीट, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज किया
गुरैया परासरी गांव में दबंगों द्वारा एक 21 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार गुरैया परासरी निवासी चन्द्रपाल यादव उम्र 21 वर्ष ने रविवार को रात लगभग आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को शाम लगभग पांच बजे रंजिश के चलते गांव के ही जयराम और छोटेराजा यादव ने उसके साथ मारपीट की है ।