भीलवाड़ा: रॉंग साइड की रफ्तार बनी जानलेवा: 100 फीट रोड पर पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, चालक फरार
भीलवाड़ा। पांसल चौराहे से शारदा वाले रोड पर 100 फीट मार्ग पर आज सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉंग साइड से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।