मथुरा: नगर निगम कार्यालय में तिरंगा फहराया गया, शहीदों को किया गया नमन
मथुरा। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन कार्यालय में देशभक्ति के उल्लास के बीच ध्वजारोहण किया गया। नगर आयुक्त ओजस राज ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा फहराते ही पूरा वातावरण देशभक्ति में हो गया और सभी ने अपने कर्तव्यनिष्ठा