भिंड नगर: सब्जी मंडी के पास स्थायी अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर, रेलवे विभाग ने दी सख्त चेतावनी
भिंड। शहर की सब्जी मंडी के पास रेलवे की भूमि पर लंबे समय से किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे रेलवे विभाग ने सख्त कार्रवाई की। विभागीय अमले ने जेसीबी मशीन की सहायता से पूरे क्षेत्र में स्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया।जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार जगह खाली के लिए बोला गया