हुज़ूर: अयोध्यानगर थाना पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Aug 1, 2026 भोपाल में युवाओं और कॉलेज छात्रों को एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का खुलासा करते हुए अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मारुति इग्निस कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6.50 लाख रुपए बताई गई है।