बनेड़ा: दौड़ती एंबुलेंस बनी प्रसूति कक्ष, 108 कर्मियों की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी
भीलवाड़ा जिले में 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेड़ा से गंभीर हालत में एक गर्भवती महिला को रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस के पायलट प्रकाश चंद्र कुमावत और ईएमटी एहसान अली ने चलती एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई।