गढ़मुक्तेश्वर: सिंभावली के एक गांव निवासी छात्रा को युवक ने बंधक बनाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्लैकमेल
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की बीएससी की छात्रा को एक युवक ने जबरन कार में बैठाया और नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वापस गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।