बैतूल: चारबन सेलगाव के पास मवेशी चराने गया बुजुर्ग पहाड़ी से गिरकर हुआ घायल, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में किया भर्ती
Betul, Betul | May 9, 2024 मामला बैतूल ब्लॉक के चारबन सेलगाव के पास का है जहां पर गुरुवार को मवेशी चराने गया बुजुर्ग चरवाह पहाड़ी पर से अचानक फिसलकर नीचे गिर गया।इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बुजुर्ग को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है।जहां बुजुर्ग का डाक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।घायल बुजुर्ग का नाम नागो बताया जा रहा है।