बैतूल: कड़ाई गांव में फसल को पानी दे रहे युवक को जहरीले सर्प ने काटा युवक को जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | May 7, 2024 घटना बैतूल ब्लॉक के कड़ाई गांव की है। जहां मंगलवार को खेत में फसल को पानी दे रहे एक युवक को अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया था। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।जहां उपचार के बाद उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है। युवक का नाम मेघराज वरकड़े बताया जा रहा है।