बैतूल: बोड़ी गांव से एक नाबालिक को बहला फुसलाकर ले गया अज्ञात युवक परिजन ने गंज थाने में की शिकायत।
Betul, Betul | May 8, 2024 गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोड़ी गांव से मंगलवार को एक नाबालिक बच्ची को बहला फुसला कर एक अज्ञात युवक द्वारा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बच्ची के परिजन के द्वारा गंज थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बच्ची के परिजन की शिकायत पर एक अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला प्रतिबद्ध किया है।