देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर वन परिक्षेत्र को मिले नए वन परिक्षेत्राधिकारी, राहुल सिंह सिकरवार ने संभाला पदभार
पन्ना टाइगर रिजर्व से स्थानांतरित होकर आए राहुल सिंह सिकरवार ने वन परिक्षेत्राधिकारी, देवेंद्रनगर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पन्ना एस.पी. राय के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।