सत्तर कटैया: रामठाकुर धाम पंचगछिया में हनुमान मंदिर बनाकर पंचमुखी बजरंगी का किया गया स्थापना, निकली कलशयात्रा एवं शोभायात्रा
पंचगछिया में पंचमुखी बजरंगबली स्थापना को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ था। रामठाकुर धाम परिसर में लोगों की काफी भीड़ शोभायात्रा के लिये पहुंची थी। कलशयात्रा भी निकाली गई जो बिहरा-पटोरी बाजार, दोरमा मोड़, पंचगछिया होते हुये रामठाकुर धाम परिसर पहुंचा। पंचमुखी मूर्ति स्थापना को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ था। गाजेबाजे एवं रथ के साथ निकली थी शोभायात्रा एवं कलशयात्रा।