सत्तर कटैया: पंचगछिया निवासी पंडित अमरकांत झा के निधन पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने उनके घर जाकर जताई संवेदना
पंचगछिया गांव में पंडित अमरकांत झा का तीन दिन पूर्व निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने उनके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मिलते हुये इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। सांसद ने कहा कि इतने महान और सामाजिक व्यक्ति के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सांसद के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।