सत्तर कटैया: रहुआ के पास हुई सड़क दुर्घटना में राह चल रहे एक युवक की हुई मौत, दुर्घटना के बाद जांच में जुटी बिहरा पुलिस
रहुआ के पास एक अज्ञात वाहन ने राह चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बारा निवासी रतन कुमार कामत के रूप में की गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई व दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।