सत्तर कटैया: प्रखण्ड सभागार सत्तर कटैया में पंचायत समिति की बैठक आयोजित, वार्षिक कार्य योजना सहित अन्य विषयों पर की गई चर्चा
प्रखण्ड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखण्ड प्रमुख सिन्धु कुमारी की अध्यक्षता में हुये इस बैठक में वार्षिक कार्य योजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीओ अरबिन्द कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नहीं होने पर जताई आपत्ति।