सत्तर कटैया: नन्दलाली में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी, ईलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
रास्ता विवाद को लेकर नन्दलाली में दो पक्ष के बीच विवाद हुआ जो बाद में मारपीट की घटना में तब्दील हो गई। मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित तीन और लोग जख्मी हो गया। जख्मी को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की लगाई गई गुहार। जांच में जुटी पुलिस।