जमुई: मलयपुर-लक्ष्मीपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 6, 2026 मलयपुर- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।