रामपुर मनिहारन: नानौता के भोजपुर में घर में घुसकर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
नानौता थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर 2 बजे गांव भोजपुर निवासी कुलदीप पुत्र मोल्हड़ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही सुमित पुत्र शिवलाल जबरन उसके घर में घुस आया।