पटना ग्रामीण: दीघा थाना के रामजीचक में आपसी विवाद में गोली चली, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
रविवार की रात 9 बजे दीघा थाना इलाके के रामजीचक स्कूल गली में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।