पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, कई लोगों से कर चुका था वसूली
पटना के रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से वसूली करता था। रविवार की रात 10 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान दरभंगा निवासी विपिन कुमार के तौर पर हुई है। जो रामकृष्णा नगर थाना के सोरंगपुर में रहकर वसूली का काम कर रहा था।